शाहगढ़ क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस में बैठे लोगों की अचानक जान हलक में आई देखिये क्यों
सागर जिले के छानबीला थाना क्षेत्र में एक हादसा हुआ जिसमें 8 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक सागर से ग्वालियर जाने वाली ओरछा ट्रेवल्स टीकमगढ़ की बस सड़क किनारे खड़े ट्रेक्टर से टकरा गयी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गयी। और आठ लोग घायल हुए हैं। जिन्हे पुलिस और लोगों की मदद से शाहगढ़ अस्पताल भेजा गया। इलाज के बाद कुछ लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीँ गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को टीकमगढ़ रैफर किया गया है। हादसे में बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।