सागर -कैमरा बता देगा हाईवे पर कितनी गति से जा रहा वाहन कटेगा चालान
सागर में हाइवे पर फर्राटे भरते लोगों और बेलगाम वाहन चालकों पर लगाम कसने अब यातायात पुलिस स्पीड स्क्रिनिंग मशीन का उपयोग करेगी। इसके लिए सागर में पहली बार स्पीड स्क्रिनिंग मशीन आ चुकी है। इसके लिए यातायात डीएसपी संजय खरे अपने दलबल के साथ भोपाल-सागर हाइवे पर स्पीड स्क्रिनिंग मशीन लेकर पहुंचे। हाइवे पर नियत स्पीड से अधिक रफ्तार से वाहन दौड़ा रहे 9 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की। वहीं 13 वाहन चालकों के खिलाफ बिना हेलमेट के वाहन चलाने का चालान काटा गया। यातायात डीएसपी ने बताया कि जिन 9 लोगों के चालान ओवर स्पीड के काटे गए हैं, अब उनके लायसेंस निरस्त करने के लिए भेजा जाएगा। यातायात अमले की माने तो स्पीड स्क्रिनिंग मशीन आने से अब आसानी से बेलगाम दौड़ते वाहनों पर नजर रखी जाएगी और उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा