भाइयों ने पिता के साथ मिलकर सौतेले भाई के साथ किया बुरा सलूक

पारिवारिक विवाद के चलते पिता और तीन भाइयों ने सौतेले भाई के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। मामला सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र से सामने आया है। गंभीर घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक बीना के हासुआ गांव में तीन भाइयों शेर सिंह, जगदीश और भगवान सिंह ने पिता कुंदन यादव के साथ मिलकर अपने ही सौतेले भाई विजय यादव के साथ मारपीट की। जिससे विजय यादव घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। इसको लेकर बीना के एसआई रामअवतार धाकड़ ने जानकारी दी।


By - sagar tv news
10-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.