सागर में 2 प्रेमियों ने एकसाथ कहा- किसी एक से कर ले शादी, इंकार करने पर महिला का मर्डर SAGAR TV NEWS

 

सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र 4 सितंबर को पानी से भरे गड्ढे में मिले महिला के शव मामले की पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। हत्या के आरोप में पुलिस ने महिला के दो प्रेमियों को गिरफ्तार किया है। बता दे की उजनेट पुलिस चौकी क्षेत्र के बेरखेड़ी में प्रभा आदिवासी का शव मिला था मामले में पुलिस ने मृतिका के प्रेमी आरोपी कल्लू और सीताराम को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके मृतक महिला के साथ संबंध थे। वे वारदात के दिन महिला से मिले थे। शराब पी। महिला अन्य लोगों से भी बातचीत करती थी, जो हमें अच्छा नहीं लगता था। इसके बाद मृतका प्रभा से दो लोगों में से किसी के साथ शादी कर रहने की बात कही लेकिन उसने मना कर दिया। इसी दौरान विवाद हुआ और गला दबाकर प्रभा की हत्या कर दी थी।


By - Sarag tv news
10-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.