MP | पति के अफेयर से नाराज पत्नी का मर्डर कर जमीन में दफनाया || SAGAR TV NEWS ||
भिंड के जिनौरा गांव में 50 साल की महिला की हत्या के 3 दिन बाद उसका शव घर के पीछे खेत से बरामद हुआ है। महिला की हत्या उसके पति मुन्नू पाल ने की थी। वारदात वाले दिन मुन्नू ने पत्नी कुसुम से कपड़े धोने के लिए कहा था, लेकिन पति के अफेयर से नाराज महिला ने इससे इनकार कर दिया। कहा- जहां जा रहे हो, उसी से धुलवा लो। वो ही तुम्हारी सब कुछ है। इसी बात से गुस्साए पति ने बंदूक के बट से पीटकर उसे मार डाला। पुलिस ने शव की तलाश के लिए 7 घंटे तक जगह-जगह खुदाई की। बाद में जेसीबी से 10 फीट नीचे दफन शव को बाहर निकाला गया।