पूर्व मंत्री और देवरी के कद्दावर नेता पंचतत्व में विलीन राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार
मध्य प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री और सागर जिले के देवरी से विधायक रहे डॉ. परशुराम साहू का शुक्रवार को निधन हो गया था। शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ नगर के संगमघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा निज निवास महाकाली वार्ड से मुख्य मार्ग से निकलती हुई शमसान घाट पहुंची। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया नरसिंहपुर विधायक जालम सिह, पूर्व विधायक भानु राणा पूर्व विधायक रतन सिंह सहित देवरी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। हालांकि दिवंगत साहू की अंतिम यात्रा में कोई बड़ा नेता नज़र नहीं आया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने डॉ. परशुराम साहू को याद करते हुए कहा की देवरी में पार्टी की मजबूती में उनका बहुत योगदान रहा है।