MP | लव मैरिज करने की बीच सड़क पर दी सजा || SAGAR TV NEWS ||

 

शाजापुर के मक्सी में बीच बाजार पुलिस चौकी के सामने पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। युवक काे लड़की के पिता और भाई ने लव मैरिज करने की सजा दी है। लड़की और लड़का दोनों अलग-अलग जाति के हैं। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों, युवक को जमीन पर गिराकर पीट रहे हैं। उसके दोनों घुटनों पर हथौड़े से वार किया जा रहा है। युवक मारपीट के बाद चल भी नहीं पा रहा है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने दोनों तरफ से मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस इसे बाइक टकराने की घटना के बाद का विवाद बता रही है।
बता दे की मक्सी में रहने वाले पुष्पक भावसार नाम के युवक का उसके ही पड़ोस मे रहने वाली राधिका पाटीदार से दो साल से अफेयर चल रहा था। दोनों अपने घर से भाग कर इंदौर पहुंचे। वहां 24 अगस्त 2001 को आर्य समाज में विवाह कर लिया।


By - Sarag tv news
14-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.