MP | समधी ही निकला इस व्यक्ति के मर्डर का आरोपी ऐसे हुए खुलासा || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई के पॉलिटेक्निक रोड पर स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में सोमवार की रात एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। शहरी थाना पुलिस ने गुरुवार की दोपहर को इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। खुलासा करते हुये एसडीओपी सुमित केरकेट्टा ने बताया कि हत्या मृतक प्रहलाद के घर के सामने रहने वाले उसके समधी भीष्म घोषी ने ही की थी। घटना के समय प्रहलाद व भीष्म का पुरानी बुराई से विवाद हुआ। मृतक ने आरोपी के घर पर पत्थर भी मारे थे। जिसके बाद आरोपी ने प्रहलाद को धक्का देकर जमान पर गिरा दिया और एक बड़े पत्थर से सिर पर कई वार किये जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। साक्ष्य छिपाने की नियत से उसने पत्थर अपने घर में अंदर छिपा दिया और घर से बाहर अपने परिचितों के पास चला गया। ताकि घटना के समय उसकी उपस्थिति दूसरी जगह मिले। लेकिन सबूतों को जुटाने पर मामले का खुलासा हो गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया


By - Manoj Barwani Khurai (M.P.)
16-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.