MP | छात्रा से मिलने बुर्का पहनकर कॉलेज में घुसा लड़का फिर ऐसे पकड़ा गया

बुरहानपुर में गुरुवार को एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। यहां एक युवक बुर्का पहनकर कॉलेज में जा घुसा। उसकी चाल देख स्टाफ को दाल में कुछ काला नजर आया। उन्होंने तत्काल उसे रोका तो वह घबरा गया। उन्होंने जब उसे चेहरा दिखाने को कहा तो पहले तो उसने आनाकानी की नकाब हटा तो वहां मौजूद सभी दंग रह गए।
बुर्के में कोई महिला नहीं बल्कि एक युवक था। उससे बुर्के में कॉलेज आने का पूछा तो बस इतना ही कहा कि दोस्त से मिलने आया था। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। बाहर आते ही वह चेहरा हाथों से छिपाने लगा। पुलिस को आशंका है कि वह किसी छात्रा से छुपकर मिलने के लिए आया था। इसी एंगल पर पुलिस जांच कर रही है। धारा 151 के तहत कार्रवा्ई की गई है।
प्रोफेसर मोहम्मद शकील ने बताया कि बुधवार से कॉलेज की शुरुआत हुई है। गुरुवार को हम सब बैठे थे इसी दौरान कॉमन रूम की ओर बुर्का पहने हमें कोई जाते हुए नजर आया। उसके चाल-ढाल के साथ जब महिला कर्मचारी की नजर उसके जूते की ओर गई तो उन्हें शंका हुई। उसने पुरुष वाले जूते पहन रखे थे। इस पर उन्होंने हम सभी को इसकी जानकारी दी। उन्होंने तत्काल उसे रोका और पूछताछ की। उससे जब पूछा तो वह यही कहता रहा कि किसी से मिलने आया था। हालांकि किससे मिलने आया था यह नहीं बताया। इसके बाद हमने पुलिस को कॉल कर बुलाया।


By - sagar tv news
16-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.