MP में प्रेमी-प्रेमिका का मर्डर, प्रेमी का प्राईवेट पार्ट भी काटा, || SAGAR TV NEWS ||

ग्वालियर के आंतरी स्थित भरथरी की पुलिया के पास 5 अगस्त को युवक का शव सड़े-गले अवस्था में मिला था। इसके 42 दिन बाद इसमें सनसनी खेज खुलासा हुआ है दरअसल यह उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद ऑनर किलिंग का मामला है जो तीन राज्यों से जुड़ा हुआ, प्रेमी जोड़े का दिल्ली से लड़की के परिवार वालों ने अपहरण किया था। ग्वालियर के आंतरी में दोनों की बेरहमी से हत्या की। युवक का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया गया। लड़की के परिजन हत्या के बाद लड़के का शव ग्वालियर में आंतरी के पास झाड़ियों में जबकि यहां से 100 किलोमीटर दूर मुरैना और धौलपुर के बीच लड़की का शव झाड़ियों में फेंक कर चले गए। शव मिलने के 42 दिन बाद हत्या का खुलासा हुआ है। मृतक उत्तम यादव फिरोजाबाद का निवासी है वही नाबलिग उसकी पडोसी थी, प्रेम प्रसंग में यह दोनों 31 जुलाई को दिल्ली भाग गए थे।


By - Sarag tv news
16-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.