सागर कलेक्टर पहुंचे वैक्सीनेशन सेंटर अपील करते हुए कहा डरें नहीं सभी वैक्सीन लगवाएं SAGAR TV NEWS
सागर में लगातार वैक्सीनेशन के लिए अभियान चलाये जा रहे हैं। और कई केंद्रों पर वैक्सीन लगायी जा रही है। वहीँ कलेक्टर दीपक आर्य शुक्रवार को शहर के शुक्रवारी स्थित हाथी खाना स्कूल के वैक्सीन केंद्र पहुंचे। वैक्सीनेशन महाअभियान पर उन्होंने सेंटर का निरीक्षण किया। उनके साथ में नगर निगम आयुक्त भी थे। वहीँ कलेक्टर दीपक आर्य ने जानकारी देते हुए कहा की अभी तक 76 प्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुका है। जिन्होंने पहला और दूसरा डोज़ लगवाया है वो सभी सुरक्षित हैं। कोई साइड इफेक्ट नहीं है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा की बाकी जो लोग रह गए हैं वो भी वैक्सीन जरूर लगवाएं, अभी भी कुछ लोगों के बीच ये भ्रान्ति है। जिन्हे कोई बीमारी है और उन्हें वैक्सीन लगवाने से कोई परेशानी हो सकती है। कलेक्टर बोले की ऐसा नहीं है।