किसान बने भगवान गणेश जैविक खेती के लिए कर रहे प्रेरित
बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी नगर के बेहड़ीढाना में भगवान गणेश की किसान बने होने की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस झांकी के माध्यम से लोगों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिसमें प्राचीन भारत की झलक दिखाई गई है। बताया गया की घोड़ाडोंगरी के बेहड़ीढाना में लक्ष्मी नारायण इवने के निवास पर गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई है। जहां सुंदर झांकी भी बनाया गयी थी। जिसमें भगवान गणेश को किसान के रूप में बैलगाड़ी से खेत जाते हुए दिखाया गया है। लक्ष्मीनारायण इवने ने बताया कि आज रसायनिक खेती का रकबा लगातार बढ़ता जा रहा है। फसलों का उत्पादन बढ़ाने तरह-तरह की दवाइयां डाली जा रही है। जिससे इंसान का बीमारी का शिकार हो रहा है। लोगों को जैविक खेती की ओर प्रेरित करने भगवान गणेश की झांकी में भगवान गणेश को किसान के रूप में दिखाया गया है