सुरखी में कुँए पर नहाने पहुंचा 7 साल का बच्चा इस हाल में मिलेगा ये किसी ने क्या सोचा थाSAGAR TV NEWS

 

सागर जिले के सुरखी थाना अंतर्गत घाना गांव में एक सात साल का बच्चा शाम से लापता था। जिसके बाद उसका शव रात करीब 10 बजे कुंए से निकाला गया। मृतक बच्चा देवरी सिंधपुर का निवासी था जो अपने चाचा के यहां आया था। जानकारी के मुताबिक विकास घर से थोड़ी दूर खेत पर बने कुएं में नहाने का कहकर निकला था। लेकिन शाम तक वह नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जब उसका कुछ पता नहीं चला तो माता-पिता ने इसकी सूचना सुरखी थाने में दी। वहीँ परिजनों ने बच्चे के कुएं में डूबने की आशंका जताई। जिसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों के साथ कुएं में रेस्क्यू शुरू किया इस दौरान बगैर मुंडेर के गहरे कुएं में बच्चे को ढूंढने में काफी परेशानियों का सामना टीम को करना पड़ा। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बरामद हो सका।


By - Brajendra Raikwar jaisinagar sagar
20-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.