टीकमगढ़ के सांसद वीरेन्द्र खटीक बने प्रोटेम स्पीकर

 

 

4521

 


टीमकगढ़ से भाजपा सांसद डॉ. वीरेन्द्र कुमार खटीक को 17वीं लोकसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। खटीक नवनिर्वाचित सांसदों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाएंगे।

 

बता दे लोकसभा में वरिष्ठ सदस्य को ही प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है। इस बार टीकमगढ़ सीट से सांसद बने वीरेन्द्र कुमार सातवीं बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। वे 4 बार सागर से सांसद रह चुके हैं, जबकि तीसरी बार टीकमगढ़ से सांसद बने हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि उन्हें बाद में लोकसभा अध्यक्ष भी बनाया जा सकता है।

 

लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर नियुक्ति अस्थायी होती है। स्थायी तौर पर लोकसभा अध्यक्ष के चयन के बाद यह पद स्वत: समाप्त हो जाता है। पिछली मोदी सरकार में डॉ. वीरेन्द्र कुमार अल्पसंख्यक मंत्रालय एवं महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री थे।


By - sagar tv news
11-Jun-2019

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.