आसमान से बरसी आफत ने 7 लोगों को पहुंचा दिया अस्पताल || SAGAR TV NEWS ||
अशोकनगर जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र में सोयाबीन की फसल काट रहे मजदूरों को उस समय जान पर बन आई। जब वह बारिश से बचने एक पेड़ के पास खड़े हो गए और इसी बीच आकाशीय बिजली गिर गई। जिसमें 7 लोग झुलस गए। घटना मल्हारगढ़ गांव से सामने आयी है। घायलों को आनन फानन में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया। हालांकि इस घटना में गनीमत की बात ये है। की इस हादसे में कोई हताहत नही हुई। बताया जा रहा है। की क्षेत्र में यह पहला मामला बिजली गिरने का पहला मौका नहीं है बल्कि बारिश के मौसम में भी अन्य जगहों पर बिजली गिर चुकी है।