MP | किसानों ने सोयाबीन की अर्थी निकालकर अंतिम संस्कार किया || SAGAR TV NEWS ||

 

सीहोर जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां लोगों ने किसी इंसान की नहीं बल्कि खराब सोयाबीन की फसल की अर्थी निकाल कर उसका अंतिम संस्कार किया। यहां बड़नगर में किसानों ने सोयाबीन की अर्थी निकाली जिसके बाद खेत पर जाकर उसकी अर्थी जलाई,
दरअसल इन किसानों में खराब सोयाबीन फसल का सर्वे नहीं होने को लेकर काफी नारजगी है। उनका कहना है कि उनकी फसलें चौपट हो गई हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन ने अभी तक सर्वे नहीं कराया। हम अब सोयाबीन की फसल नहीं बोएंगे। बुधनी नसरुल्लागंज रेहटी में भी सबसे ज्यादा फसल बर्बाद हुई हैं। जिले में सोयाबीन का कुल कारोबार 2 लाख 82 हजार हेक्टेयर है। इसकी अरली वैरायटी को नुकसान हुआ है।sz


By - Sarag tv news
26-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.