खुरई में पीएम आवास कॉलोनी में जैसे ही बच्चों की नींद लगी तो माँ ने दे दी अपनी जान | SAGAR TV NEWS |

 

प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सागर जिले के खुरई से सामने आई है। जहाँ भगवान दास चंदेल वार्ड स्थित पीएम आवास कॉलोनी में रहने वाली एक 35 साल की महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी की। बताया गया की मृतक महिला कृति का पति राधवेन्द्र सिंह चौकीदारी का काम करने नाईट ड्यूटी पर गया था। बच्चों के सो जाने बाद महिला ने कब ैदा\सा कदम उठाया ये किसी को नहीं पता। बच्चे ने पिता को फोन कर इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद डॉयल 100 मौके पर पहुंची। वहीँ शहरी थाना पुलिस ने महिला के शव को उतारकर सिविल अस्पताल में पीएम कराकर शव परिजनों को सौंपा। पुलिस ने मामला जांच में भी लिया है। ऐसी भी जानकारी है। की कुछ दिनों से पति पत्नी में विवाद चल रहा था।


By - Manoj Barwani Khurai (M.P.)
27-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.