ऑटो और बाइक की हुई जोरदार टक्कर तीन लोग हुए चोटिल || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई के बारधा से सेमरागनपत गांव जाने वाले रोड पर पुल के पास एक ऑटो और बाइक की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार सहित ऑटो चालक व ऑटो में बैठा एक युवक घायल हो गया। जिन्हें स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक बम्होरी खाडेरा गांव निवासी बाइक चालक बद्री कुर्मी अपनी बाइक से बीना जा रहा था तभी सेमरागनपत की ओर जा रहे ऑटो से आमने-सामने से भिड़त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई। मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंची और घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा कि बाइक चालक की हालत गंभीर हैं। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय सागर रेफर कर दिया गया।


By - Manoj Barwani Khurai (M.P.)
28-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.