कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ सुधांशु त्रिपाठी आज सागर में
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और मध्यप्रदेश के प्रभारी डॉ सुधांशु त्रिपाठी आज शाम 07 बजे सागर पहुंच रहे हैं। वे रात्रि 8.30 बजे तक स्थानीय सर्किट हाउस में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ त्रिपाठी शाम 07 बजे गोंडवाना एक्सप्रेस से सागर पहुंचकर सर्किट हाउस में विभिन्न वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश देंने के बाद रात्रि 8.30 बजे झांसी को रवाना हो जायेंगे।