राहतगढ़ की एक स्कूल में गंदगी का अंबार बच्चों के भविष्य पर ख़तरा || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले में और क्षेत्र में डेंगू की महामारी दिन प्रति दिन बढ़ रही है। लेकिन राहतगढ़ के एक्सीलेंस स्कूल से लापरवाही सामने आयी है जहाँ स्कूल में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। बाथरूम में इतनी गंदगी है। अच्छे खासे इंसान का दिमाग खराब हो जाए। कमरों में साफ़ सफाई नहीं होती। वहीँ पंखे तो लगे हैं लेकिन कुछ शोपीस हैं। नज़र फैलाने पर चारों तरफ गंदगी ही नज़र आती है। यहाँ बच्चों को पानी की व्यवस्था तो है। लेकिन स्थिति दयनीय है। छात्रों के लिए पानी पीने के लिए टंकी रखी गई है। लेकिन देखिये इसकी हालत क्या है। क्या इससे बीमारियां होने का ख़तरा नहीं है। बच्चों के कहने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। बताया गया की पानी के कैंपर आते हैं। लेकिन उस पानी का उपयोग बस शिक्षक ही करते हैं। एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य सुरेश पटेल का कहना है कि पांच पानी की कैंपर बुलाए जाते हैं। जो छात्रों के लिए पर्याप्त है। खैर सोचने वाली बात ये है। की सैंकड़ों बच्चों को ये हो जाते होंगे। जब पानी की साफ सफाई की बात की तो चपरासियों पर इसका बोझ डाल दिया कि वह साफ सफाई नहीं करते उन्हें नोटिस देंगे।