CM शिवराज सिंह का बड़ा एलान MP में अब महिलाएं चलाएंगी राशन दुकान
एमपी के शिवपुरी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे उन्होंने मंच से कहा की अब राशन की दुकानें स्व सहायता समूह की महिलाओं को दी जाएंगी। धान की खरीद और वितरण का दायित्व भी महिलाओं को देंगे। इससे महिलाओं को अबला बने रहने की लाचारी से मुक्ति मिलेगी। जब बहन के हाथ में धन होगा तो पति, सास ससुर सब पूछ परख करेंगे। पहले बेटा पैदा होता था तो फायर होते थे और बेटी होती थी तो मायूसी छा जाती थी। लेकिन अब दिन बदल गए हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को लाभदायी सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ करीब 103 करोड़ रुपए की लागत की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण एक साथ किया। इसी दौरान सीएम ने महिलाओं को राशन की दुकानों की जिम्मेदारी सौंपने और गेंहूँ के अलावा धान की खरीदी वितरण की भी जिम्मेदारी देने की बात कही। जिसे नारी अबला न रह जाये। उन्होंने खेल स्टेडियम से स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब कोई बच्ची मुझसे कहती है कि मामा तुम्हारी लाड़ली लक्ष्मी हूँ तो मेरा मन प्रसन्न हो जाता है। मुख्यमंत्री तो आते जाते रहते हैं। लेकिन जब बेईमान कांग्रेस की सरकार थी तब उन्होंने सहरिया आदिवासियों को जो एक हज़ार रुपये मिलते थे, छीन लिए थे। हमने फिर शुरू कर दिए। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जो लोग जमीन जायदाद महिलाओं के नाम कराएंगे उन्हें छूट मिलेगी।