MP | पृथ्वीपुर उपचुनाव-कांग्रेस ने नितेंद्र सिंह को बनाया प्रत्याशी जानिए कौन है ? | SAGAR TV NEWS |

 

मध्य प्रदेश में एक लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इसमें से निवाड़ी जिले की विधानसभा सीट पृथ्वीपुर पर कांग्रेस ने शनिवार को प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने पृथ्वीपुर से स्वर्गीय बृजेन्द्र सिंह राठौर के बेटे नितेंद्र सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। पूर्व मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। भाजपा ने अभी अपने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है।
चर्चाएं हैं कि पृथ्वीपुर सीट से पांच बार विधायक रहे स्व. बृजेन्द्र सिंह राठौर के प्रति जनता की सहानुभूति को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने उनके बेटे नितेन्द्र सिंह राठौर पर दांव खेला है और उन्हें उम्मीदवार घोषित किया है।


By - Sarag tv news
02-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.