खुरई अस्पताल में मरीजों के हाल बेहाल लाइट गुल होने पर हाथ से करनी पढ़ती है हवा

सागर जिले के खुरई सिविल अस्पताल में मरीजों के हाल बेहाल हैं। लाइट गोल होने के बाद देखिये अस्पताल का नज़ारा कुछ ऐसा दिखाई देता है। दरअसल अस्पताल में जनरेटर की बैटरी चोरी गये दो महीने से ज्यादा का समय हो गया है। जिससे जनरेटर बंद पड़ा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसे सुधारवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिसके कारण लाईट जाने के बाद मरीजों को गर्मी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन दिनों उमस वाली भीषण गर्मी से आम आदमी परेशान है। गर्मी से मरीजों का और भी खराब हाल होता है। लाईट जाने के बाद मरीजों को अपने हाथ से या परिजनों से हवा करवानी पड़ती है। ऐसी में छोटे बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है।
जानकारी के मुताबिक दो महीने से जनरेटर के कुछ पार्ट नहीं लग पाने से उसे चालू नहीं किया जा सका। सुनिए अस्पताल में भर्ती बच्चों की माताओं का क्या कहना है।


By - sagar tv news
05-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.