MP जंगल के नाले में नहाने गए युवक की Dead Body पेड़ पर मिली झूलती || SAGAR TV NEWS ||

 

जंगल के नाले में नहाने गए एक युवक की पेड़ पर फंदे में लाश झूलती हुई मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। घटना बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी नगर से सामने आई। जहाँ पाथाखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के शास्त्रीनगर के जंगल में शव मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। प्रतहम दृष्टया ऐसी आशंका जताई जा रही है। कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राजेश निरापुरे 32 साल का शव जंगल में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसने किन कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की है। फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है।
मृतक के जीजा नामदेव नागले का कहना है। कि करीब डेढ़ साल से राजेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह सुबह घर से जंगल के नाले में नहाने गया था। जहाँ जंगल में उसका शव मिला। राजेश पुताई का काम करता था।


By - Mahesh Chandel Betul (M.P.)
05-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.