सागर की तंग गलियों से मुनमुन धामेचा मायानगरी की चकाचौंध तक पहुंची
शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ मुंबई में क्रूज पर रेव पार्टी में पकड़ी गई मुनमुन धामीचा के साथ उनका घर भी सुर्खियों में है। मध्यप्रदेश के सागर स्थित उनके घर की गली हॉटस्पॉट बन गई है। वह सागर में तहसीली इलाके में यादव कॉलोनी की छोटी सी गली से निकलकर मायानगरी की चकाचौंध तक पहुंची। मुनमुन सागर में ही पली-बढ़ी और स्कूली शिक्षा भी यहीं से ली है। मां मीना के निधन के बाद मुनमुन यहां आई थी। बता दे कि मुनमुन का पुश्तैनी मकान पिछले 5 दिनों से सूना पड़ा है। घर की देखरेख करने वाले गांव गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर मंगलवार रात अज्ञात बदमाशों ने गैंती से मकान का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान आवाज होने पर पड़ोसी बाहर आए तो बदमाश भाग गए। सूचना पर गोपालगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली