बीना में सोते समय नाबालिग लड़की को सांप ने डसा और चली गयी जान

सागर जिले के बिना क्षेत्र में सोते समय एक नाबालिग लड़की को सांप ने काट लिया। जिसके बाद परिवार के लोग उसे सिविल अस्पताल बीना लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ये घटना परसोरिया गांव से सामने आयी है। मृतिका का नाम संगीता बताया जा रहा है। जिसकी उम्र 15 साल थी। और वो सीधी जिले की निवासी थी। इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक मृतिका परिजनों के साथ बीना फसल की कटाई के काम के लिए आई थी। जहां रात में सोते समय उसे सांप ने काट लिया।


By - sagar
07-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.