MP | जादू टोना के शक में महिला का चीरहरण कर बर्बरता, 3 गिरफ्तार
धार जिले में एक बार फिर से महिला के साथ बर्बरता की तस्वीर सामने आई है। नवरात्रि जैसे पावन समय में दरिंदों ने महिला की निर्वस्त्र कर पिटाई की। महिला लोगों से रहम की भीख मांगती रही लेकिन दरिंदों को दया नहीं आई। दरअसल आरोपियों को आशंका थी कि महिला जादू टोना जानती है। जिसके चलते हैं उनके परिवार की महिला की तबीयत ठीक नहीं हो रही है। महिला ने काला जादू किया है। जिसका वीडियो अब वायरल हुआ है, एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी। तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।