बंडा से देवी भक्त पैदल ही निकले अबार माता के दर्शन करने || SAGAR TV NEWS ||

 

इन दिनों नवरात्र का पर्व चल रहा है। जहाँ श्रद्धालु भक्ति में लीन हैं वहीँ सागर जिले के बंडा में शारदीय नवरात्रि के पर्व पर लोग पैदल ही अबार माता के दर्शन के लिए जा रहे हैं। दरअसल मध्य भारत एग्रो प्रोडक्ट लिमिटेड सौरई कंपनी के अधिकारी और वर्कर भी अबार माता के दर्शन के लिए निकले हैं। बंडा से अबार माता मंदिर की दूरी तकरीबन 35 किलोमीटर है। जहां पैदल यात्रा करने पर करीब 9 घंटे लगते हैं। कंपनी के वाईस प्रसिडेंट भोला शंकर शुक्ला ने बताया कि पैदल यात्रा करना भी भक्ति है। इलाके की सुख समृद्धि शांति की कामना के साथ यात्रा कर रहे हैं। और कोरोना जैसी महामारी से निजात मिले।


By - Ravi Sen Banda (M.P.)
10-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.