MP | पाइप गोदाम में भीषण आग पास में था पेट्रोल पंप आसपास के घर खली कराएं

मध्यप्रदेश के रतलाम में गुरुवार सुबह पाइप गोदाम में भीषण आग लग गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद 7-8 दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। प्लास्टिक पाइप का यह गोदाम मोहन नगर क्षेत्र में रिहायशी इलाके और एक पेट्रोल पंप के पास था। एहतियातन गोदाम के आसपास के कुछ घरों को खाली करा लिया गया था। राहत की बात ये है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
मोहन नगर के कुछ घर भी आग और धुएं से प्रभावित हुए हैं। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें और धुआं शहर में 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई देते रहे। यह गोदाम पगारिया ट्रेडर्स का है, जिसमें कृषि उपयोग के PVC पाइप और केबल रखी हुई थीं।


By - sagar tv news
14-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.