शाहगढ़ में दशहरा की रही धूम अखाड़ों ने दिखाए शानदार करतब || SAGAR TV NEWS ||
दशहरा पर्व उत्सव के मौके पर सागर जिले के शाहगढ़ में उत्साह देखने को मिला। नगर के अखाड़ों द्वारा शस्त्र पूजन और मुख्य बाजार रामलीला मैदान में प्रदर्शन कर मनाया गया। शाहगढ़ में परंपराओं के मुतबिक दशहरा पर्व नगर के अखाड़ों के प्रदर्शन के अलावा शस्त्र पूजन कर किया गया। जिसमें नगर के मुख्य बाजार स्थित रामलीला मैदान में नगर के 6 अखाड़े शामिल हुये साथी ही अपने करतबों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन गणमान्य नागरिकों की समिति द्वारा कराया गया। वहीँ अखाड़ो को पुरुष्कार दिये गये। इसमें मुख्य रूप से नगर का श्रीराम बजरंग अखाड़ा पार्क मंदिर, बजरंग अखाड़ा पचौर मुहल्ला , सहस्त्रबाहु बजरंग अखाड़ा छोटा बाजार, वीर बजरंग अखाड़ा जवाहरगंज, शिवशक्ति बजरंग अखाड़ा अम्बेडकर वार्ड और दुर्गा शक्ति व्यायाम शाला द्वारा अपने करतब दिखाते हुये प्रदर्शन किया। दशहरा पर श्रीरामदल की झांकी निकाली गई साथ ही रामलीला मैदान में रावण दहन किया गया।