गढ़ाकोटा में अगले दिन दिन दुर्गा विसर्जन महाकाली की झांकी रही आकर्षण का केंद्र || SAGAR TV NEWS ||

 

एक तरफ जहाँ तमाम जगहों पर दशहरा शुक्रवार को मनाया गया तो वहीँ सागर जिले के गढ़ाकोटा में अगले दिन यानी शनिवार को दुर्गा विसर्जन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। छोटे पुल रोड स्थित मां महाकाली का चल समारोह निकाला गया। जिसमें महाकाली मां को कंधो पर जय काली के जयघोष के साथ मुख्य बाजार से निकाला गया। इसके बाद देवी प्रतिमाओं की झांकियां प्रमुख मार्गों से अलग अलग दुर्गा समितियों की देवी झांकियां निकाली गई। जिनका विसर्जन देर रात तक चला। घाट पर प्रशासन की ओर से तहसीलदार कुलदीप पारासर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जगदीश तिवारी और थाना अवधेश कुमार दुबे मौजूद रहे। वहीँ इसके अलावा राजस्व अमला,वन अमला भी मौजूद रहा। इस दौरान लोगों में ख़ासा उत्साह देखने को मिला। नगर में परंपराओं के मुताबिक दुर्गा विसर्जन अखाड़ों के प्रदर्शन के अलावा शस्त्र पूजन कर किया गया। अखाड़ों ने चल समाहरोह मे अपने करतबों का प्रदर्शन किया। सभी श्रृद्धालु मां के विसर्जन मे शामिल रहे। पुराने बड़े पुल के घाट पर भारी पुलिस तैनात था। इसको लेकर तहसीलदार कुलदीप पाराशर ने जानकारी दी।


By - Ravi Soni Gadhakota (M.P.)
17-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.