गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना नर्सिंग का छात्र चुराकर देता था दवाइयां,सेनेटरी पैड और चॉकलेटSAGAR TV NEWS

 

गर्लफ्रेंड को महँगी चॉकलेट, सैनेटरी पैड और दवाइयों के लिए एक युवक चोर बन गया। नर्सिंग का छात्र मेडिकल पर काम कर चोरी करता था लेकिन सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद उसकी चोरी पकड़ी गयी। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामला एमपी के बैतूल से सामने आया है। युवक रुपयों के साथ महंगी चॉकलेट और सेनेटरी पैड भी चुराकर ले जा रहा था। अपना खर्च चलाने वो जिस दुकान में पार्ट टाइम जॉब करता था, उसी में मौका देखकर हाथ साफ करने लगा। सीसीटीवी फुटेज में उसकी कुछ संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर संचालक ने उस पर नजर रखी तो पूरा राज खुल गया। इसके बाद छात्र को पुलिस को सौंप दिया।
बैतूल के सदर क्षेत्र में स्थित मेडिकल स्टोर में अमन भोरसे नाम का नर्सिंग का छात्र पिछले 4 महीने से पार्ट टाइम जॉब करता था। संचालक का भाई अब्दुल फहीम नमाज के लिए जाना होता है। तो वे नौकर पर पूरा भरोसा होने पर कैश काउंटर को लॉक करके चाबी वहीं रख देते थे। कुछ दिनों तक तो सब ठीक चला। लेकिन बाद में उसने मौके का फायदा उठाना शुरू कर दिया। संचालक शरीफ का कहना है। की उनका कर्मचारी छात्र पहले तो फ्रीज चॉकलेट निकाल कर खाता और फिर मौका देखकर कैश काउंटर से पैसे निकला लेता था। उसने करीब 50 हजार नकद, दवाई, मास्क सैनिटाइजर चुराए हैं।
नर्सिंग छात्र ने पुलिस के सामने जुर्म कबूल कर बताया की वो गर्लफ्रेंड को दुकान से फ्री दवाइयां, सेनेटरी पैड, केडबरी की महंगी चॉकलेट, सैनिटाइजर देता था।


By - Mahesh Chandel Betul (M.P.)
17-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.