MP | भाजपा नेता निकला ब्यूटीशियन का कातिल, अश्लील वीडियो बनाकर की थी शादी || SAGAR TV NEWS ||

 

भोपाल के कोलार इलाके से 15 अक्टूबर को लापता हुई ब्यूटीशियन नैना उर्फ शिखा की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। भाजपा नेता ने एक साल पहले उससे शादी की थी और उसी ने बेरहमी से हत्या कर दी। इधर, नैना के पिता शारदा पासवान का आरोप है कि भाजपा नेता रजत कैथवास ने बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। शादी नहीं करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। नैना ने पति के खिलाफ कोर्ट में भरण-पोषण का मामला दर्ज कराया था। इसके साथ ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी 15 अक्टूबर को नैना को सलकनपुर मंदिर के दर्शन करने के बहाने भोपाल से लेकर गया था।
इधर, पुलिस की जांच में सामने आया कि रजत पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसके साथ ही वह कोर्ट में केस चलने से भी परेशान था। वह भरण-पोषण नहीं देना चाहता था, इसी वजह से उसने हत्या की साजिश रची।


By - Sarag tv news
19-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
व्यापारी के बैग में मिले 48 लाख, पुलिस ने बनाई जब्ती, जानिए व्यापारी ने क्या कहा?
by sagarttvnews, 01-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.