सागर में ईद ए मिलाद उन नबी का जश्न शांतिपूर्ण रहा माहौल | SAGAR TV NEWS ||

ईद ए मिलाद उन नबी का दिन हर मुस्लिम समाज के व्यक्ति के लिए बेहद ही ख़ास होता है। हो भी क्यों न क्योंकि इसे पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में जो मनाते हैं। इसी मौके पर सागर के गोपालगंज तो वहीँ दूसरी तरफ सदर क्षेत्र में एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला। गोपालगंज से एक जलसा निकाला गया और जगह-जगह पर फूलों की बारिश की गयी। जलसा ए मोहम्मदी गोपालगंज के लाल स्कूल से होते हुए झंडा चौक, शनिचरी और शहर के मुख्य बाजारों से होकर निकाला गया। और वापिस लाल स्कूल पर ही इसका समापन हुआ। ईद ए मिलाद उन नबी के मौके पर निकाले गए जलसे में शामिल लोगों ने सागर पुलिस और प्रशासन के सहयोग का स्वागत और शुक्रिया अदा किया।
तो सदर में भी शांतिपूर्ण तरीके से मुस्लिम समुदाय के लोग जलसे में शामिल हुए जिसमें युवाओं के अलावा समाज के वरिष्ठ लोग शामिल हुए। ये जलसा मुफ़्ती जावेद रजा कादरी की सरपरस्ती में निकाला गया।


By - sagar tv news
19-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.