MP | उपचुनाव वाले क्षेत्र में डबल मर्डर होने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी || SAGAR TV NEWS ||
चुनावी सरगर्मी वाले निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में खेत पर रखवाली कर रहे दो किसानों की गला रेत कर हत्या कर दी गई। वहीं, एक किसान ने भागकर जान बचाई। यह सनसनीखेज वारदात रात करीब 3 बजे मड़वा गांव में हुई। 40 साल के काशीराम रायकवार और 50 साल के शूरी रायकवार अपने खेत पर रखवाली कर रहे थे। जब यह सोने चले गए तो सोते वक्त रात में इन पर शिवदयाल नामक व्यक्ति ने हाथियार से हमला कर दिया। हमले में दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हरगोविंद ने भागकर जान बचाई। हत्या की वजह क्या है, यह अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। SDOP संतोष पटेल ने बताया दो किसानों की हत्या हुई है। उनकी धारदार हथियार से मारा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।