MP का लाल 2 आतंकियों को ढेर कर देश पर कुर्बान हुआ, सिर और सीने में लगी गोली || SAGAR TV NEWS ||
कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर में सतना के वीर जवान कर्णवीर सिंह राजपूत अपना शौर्य दिखाते हुए वीर गति को प्राप्त हो गए। 26 साल के कर्णवीर सतना शहर के रहने वाले रिटायर्ड फौजी राजू सिंह के बेटे थे। बेटे की शहादत की खबर परिजनों तक पहुंची चुकी है। दो आतंकियों को मारने के बाद गोलीबारी में वे जख्मी हो गए थे। कर्णवीर 21 राजपूत रेजिमेंट 44RR में तैनात थे। शहीद हुए कर्णवीर वैसे तो मूलत: सतना जिले के ग्राम दलदल के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि रात से आतंकियों के साथ चल रही मुठभेड़ में सतना के कर्णवीर मोर्चा संभाले थे, लेकिन सुबह करीब 4 बजे आतंकियों की गोली उनके सिर और सीने पर लगी। इस मुठभेड़ में पांच और जवान घायल हुए हैं।