MP | बकरी चोर गिरोह से परेशान ग्रामीणों ने किया हंगामा जल्द कार्रवाई की मांग || SAGAR TV NEWS ||
पन्ना में इन दिनों चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। पन्ना के परसोत्तम पुर गांव में पिछले कुछ दिनों से बकरी चोरों का आतंक है। यह चोर एक साथ कई घरों की बकरियां चोरी करके अपने साथ ले गए हैं। ऐसे में परेशान ग्रामीणों ने गांव के पास रोड के दोनों तरफ लंबा जाम लगा दिया। जिससे लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है। पिछले 24 घंटे से एक बकरी पालक भी घर से गायब हैं। ऐसे में प्रदर्शनकारी बकरी चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस से गुहार लगा रहे हैं। मौके पर पुलिस भी पहुंची है, और लोगों को समझाइश दी जा रही है। हालांकि 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी जाम नहीं खुल सका। पूरी तरह से आवागमन बंद है। लोगों की सिर्फ यह मांग है कि बकरी चोरों को पकड़ा जाए। वहीं ग्रामीण और परेशान परिजनों का कहना है कि कुछ लोग संदिग्ध रूम में हैं। उन लोगों पर कार्रवाई की जाए तब हम जाम खोलेंगे। हालांकि, पूरा मामला बिगड़ता देख प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पन्ना के तहसीलदार का कहना है कि कुछ लोगों पर यह ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं। कार्रवाई की जाएगी और हम जल्द जाम खुलवाने की कोशिश करेंगे।