राहतगढ़ में भी खाद की मारामारी पुलिस की मदद से किसानों को मिल सकी खाद || SAGAR TV NEWS ||
सोमवार को सागर जिले के राहतगढ़ में खाद लेने आये किसानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद ही खाद मुहैया हो पाया। दरअसल इलाके के किसान सुबह से ही गल्ला मंडी में बने खाद वितरण केंद्र पर पहुंच गए थे। जहां मौजूद कर्मचारियो ने किसानों के साथ टालमटोल किया। जिससे किसान गुस्से में आ गए। और सभी तहसील कार्यालय की ओर चल पड़े। जहां किसान हंगामा करने के मूड में थे। तभी तहसीलदार रामनिवास चौधरी किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें समझाइश दी। इसके बाद तहसीलदार किसानों के साथ पैदल चलकर खाद वितरण केंद्र पहुंचे जहाँ कर्मचारियों समझाइश दी गयी। लगभग हर जगह यही स्थिति देखने मिल रही है। जिसके बाद पुलिस की मदद लेनी पड़ती है। पुलिस के हस्तक्षेप से घंटों मशक्कत के बाद कुछ हद तक व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई। बताया गया की सर्वर डाउन होने से मशीन पर फिंगर नहीं आ रहे थे। बाद में किसानों को खाद मिलना शुरू हो पाई।