सागर- दो डेंजर सांप चार दिन पहले गिरे थे कुँए में एक सांप का सफल रेस्क्यू || SAGAR TV NEWS ||

 

चार दिन पहले दो सांप लड़ते हुए एक कुँए में गिर गए थे जिनमें से एक जहरीले सांप को सफलता पूर्वक रेस्क्यू करते हुए बाहर निकाल लिया गया है। वहीँ दूसरा सांप अभी कुँए में ही है। तस्वीरें सागर जिले के राहतगढ़ से सामने आई हैं। दरअसल कल्याणपुर गांव के रहने बाले बृजेश कुशवाहा के खेत मे बने कुएं में ये साँप गिर गए थे। बृजेश सहित गांव वालों ने काफी मशक्कत की लेकिन साँपों को बाहर नही निकाल पाए। कुआँ मालिक ने साँपों को आराम करने दो लकड़ी के पटिये भी पानी में डाल दिए थे। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एक सफल रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। वहीँ एक साप कुएं की दरारों में छुप जाने के कारण उसको पकड़ा नही जा सका। ब्रजेश कुशवाहा ने कहा की सफल रेस्क्यू हुआ। वहीँ इसको लेकर डिप्टी रेंजर राजेंद्र पांडे ने जानकारी दी।


By - Dharmendra Singh Rajput Rahatgarh (M.P.)
27-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.