शाहगढ़ में खाद नही मिलने से किसानों में आक्रोश,तीन घंटे तक सड़क पर किया हंगामा || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के शाहगढ़ में गुरुवार की सुबह खाद नही मिलने से आक्रोशित किसानों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम लगा दिया , जिससे नेशनल हाईवे पर दोनो और वाहनों की लंबी कतार लग गई , इन किसानों की मांग है कि प्रत्येक किसान को सेवा सहकारी समितियों से डीएपी खाद की दो दो बोरी दी जाय और समितियों के खातादार किसानों के अलावा किसानों को नगद राशि मे खाद उपलब्ध कराया जाय इन दोनों मांगो को लेकर किसानों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया , बता दे की पुलिस प्रशासन ने 12 सौ बोरी खाद उपलब्ध होने की बात की लेकिन किसानों की मांग थी कि नगद राशि मे खाद उपलब्ध कराया जाय , लगभग 3 घंटे के चक्काजाम के बाद शाहगढ़ तहसीलदार एलपी अहिरवार मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों से बात करते हुए कहा कि वह जिला प्रशासन को पत्र भेजकर नगद राशि में खाद उपलब्ध कराने की मांग करेंगे यदि संभव होगा मांग पूरी की जायेगी इसी आश्वासन पर किसानों ने अपना चक्काजाम का आंदोलन शुक्रवार 10 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया , किसानों की मांग को शीघ्र पूर्ण करने किसानों ने ज्ञापन भी दिया है


By - sulin tiwari shahgarh (Sagar)
28-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.