MP | निगम का क्लर्क निकला करोडो का आसामी, EOW ने मारा छापा || SAGAR TV NEWS ||
EOW ने गुरुवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में नगर निगम इंदौर के क्लर्क के घर पर छापेमारी की। पूरी जानकारी जुटाने के बाद EOW की टीम नगर निगम में लेखा विभाग में पदस्थ क्लर्क राजकुमार सालवी के घर पहुंची। क्लर्क का घर एयरपोर्ट रोड स्थित अंबिकापुरी में है। कार्रवाई के दौरान राजकुमार के यहां से तीन प्लॉट और सीता कॉलोनी में एक फ्लैट के दस्तावेज मिले हैं। कार, 3 बाइक और बैंक खातों की जानकारी भी मिली है। DSP अजय जैन के अनुसार अब तक की जांच में क्लर्क की 1 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी सामने आई है। अंबिकापुरी में ही एक और मकान , पड़ोस में ही एक प्लॉट होने की भी जानकारी लगी है। मोहता बाग की एक बिल्डिंग में भी दो फ्लैट होने का पता चला है।