MP | आवारा कुत्ते की वजह से 4 साल की बच्ची की जान पर बन आई

रतलाम में चार साल की मासूम पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्ची घर के बाहर खड़ी थी, तभी दौड़ते हुए कुत्ता आया और उस पर झपट पड़ा। कुछ दूर उसे घसीट ले गया। पड़ोसी ने बच्ची को बचाया। मासूम के गले पर कुत्ते के दांतों के निशान आ गए हैं। घटना 21 अक्टूबर की है। इसका वीडियो अब सामने आया है। शहर के अशोकनगर क्षेत्र स्थित ग्रीन सिटी में 4 वर्षीय उमेरा खड़ी थी। इसी दौरान एक कुत्ता आया और उसकी गर्दन पकड़कर खींचने लगा। बच्ची गिर गई तो उसे नोंचने लगा। बच्ची के परिजनों ने घटना की शिकायत जिला प्रशासन से की है।


By - sagar tv news
29-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.