MP | माँ पीतांबरा मंदिर पहुंची प्रियंका गाँधी यूपी जीतने का माँगा आशीर्वाद
दतिया में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को अचानक मां पीतांबरा के दर्शन करने दतिया पहुंचीं। करीब 1.30 बजे इनका काफिला मंदिर के सामने रुका। इसके बाद प्रियंका ने मां पीतांबरा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर के बाहर और अंदर भारी पुलिस बल मौजूद था। अधिक भीड़ होने के कारण पुलिस ने कई कांग्रेसियों काे मंदिर के बाहर ही रोक दिया। वहीं प्रियंका के स्वागत के लिए पीतांबरा के बाहर 2 घंटे से कांग्रेस महिला मोर्चा की महिलाएं खड़ी हुई थीं लेकिन वह सीधे ही एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं। दोपहर ढाई बजे वह विशेष विमान से लखनऊ के लिए रवाना हो गईं। बताया जाता है कि प्रियंका गांधी ललितपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आई हुई थीं। वहां से वह दतिया पहुंचीं।