MP में भाजपा के मंडल मंत्री का Goli मारकर किया मर्डर || SAGAR TV NEWS ||
बीजेपी नगर मंडल के पूर्व अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष की गोली मारकर सनसनीखेज ह्त्या की वारदात सामने आयी है। मामला जबलपुर जिले के खितौला से सामने आया। मृतक का नाम सुरेश बर्मन है। घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब वो बाइक लेकर बाजार में निकले थे। हमलावर सुरेश की बाइक और मोबाइल भी छीन ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस की मदद से आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस के मुताबिक खितौला वार्ड नंबर - 9 पहरेवा नाका निवासी सुरेश बर्मन की वेल्डिंग की घर में ही दुकान थी। वह बीजेपी के वर्तमान में सक्रिय कार्यकर्ता थे। बीती रात वो घर से निकले थे तभी खितौला तिराहे पर पेट्रोल पंप के सामने बाइक से दो पहुंचे दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। कुछ देर के बाद राहगीरों की नज़र सुरेश पर पड़ी तो उन्होंने डायल 100 को सूचना दी थी। पुलिस को पहले लगा की ये एक्सीडेंट है। जब पड़ताल की तो सामने आया की उसे गोली लगी है।