सागर- गोवर्धन पूजा में जमकर नाचे मंत्री गोविंद सिंह || SAGAR TV NEWS ||

 

शिवराज सरकार के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत गोवर्धन पूजा पर पारंपरिक दीवारी गाते हुए नजर आए। मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत भगवान गोवर्धन पूजा में शामिल होने सागर जिले के जैसीनगर पहुंचे थे। यह उनका गृह विधानसभा क्षेत्र भी है।राम भरोसे जो रहे सो वो पर्वत पर भी लहराए रे..इन पंक्तियों के साथ मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मोनियों के साथ बरेदी नृत्य करते हुए पारंपरिक दिवारी गाई और जमकर मुनियों के साथ नृत्य किया। उनके साथ मेले में आए हजारों लोग भी नृत्य का आनंद लेते नजर आए। मोनिया नृत्य कृष्ण भक्ति से जुड़ा यह नृत्य गोपालक मौन व्रत रखकर उनके साथी नाचते गाते हुए निकलते है। यह देव उठनी ग्यारस तक चलता है।


By - SAGAR TV NEWS
06-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.