MP | जेठानी ने घर जाने का रास्ता बंद किया तो देवरानी ने खुद को लगा ली आग || SAGAR TV NEWS ||
महिला ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की वजह काफी चौंका देने वाली है दरअसल उसकी जेठानी ने घर जाने का रास्ता बंद कर दिया था जिससे उसने ऐसा कदम उठाया। घटना बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी के गोपीनाथपुर गांव से सामने आयी है। सूचना मिलने पर घोड़ाडोंगरी और चोपना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घोड़ाडोंगरी तहसीलदार अशोक डेहरिया ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान लिए। वहीँ घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के एएसआई बीडी मिश्रा ने बताया गोपीनाथपुर गांव में प्रियंका डाली ने केरोसिन डालकर आग लगाई है। उसने तहसीलदार को दिए बयान में बताया कि जेठानी सीमा ने उसके घर जाने का रास्ता बंद कर दिया। रास्ते को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। और ये घटना हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।