MP। नगर निगम के कर्मचारियों को पुलिस ने जुआ खेलते दबोचा || SAGAR TV NEWS ||
ग्वालियर पुलिस ने नगर निगम की सरकारी जमुना बाग़ नर्सरी में जुआ खेलते 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए जुआरी सरकारी कर्मचारी हैं। पुलिस ने जुआरियों कब्जे से 14,000 रुपये और ताश की गड्डियां बरामद की हैं। पड़ाव थाना टीआई विवेक अष्ठाना ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मोती महल रोड पर स्थित जमुना बाग़ नर्सरी में जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस फ़ोर्स जमुना बाग़ नर्सरी पहुंचा। यहाँ नर्सरी में अंदर की तरफ एक कमरा बना है वहां जुआ खेला जा रहा था।