सागर कांग्रेस को बड़ा झटका दिग्गज नेता नेवी जैन भाजपा में शामिल
सागर विधानसभा क्षेत्र से 2018 में कांग्रेस के टिकिट पर चुनाव लड़े प्रसिद्ध बीड़ी उधोगपति ,युवा नेता नेवी जैन कल ग्वालियर में केंद्रिय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। नेवी जैन ने सीएम शिवराज सिंह और भाजपा प्रदेशध्यक्ष वी डी शर्मा से चर्चा की और आशीर्वाद लिया। सदस्य्ता ग्रहण करने के बाद नेवई जैन ने कहा मै एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए कार्य करूंगा। उन्होंने भाजपा सागर जिले के सभी मंत्रियों भाजपा सांसद विधायक और पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार माना है। प्रसिद्ध बीएस जैन परिवार के सदस्य नेवी जैन के पिता नवीन चंद जैन सागर के प्रथम महापौर दादाजी स्व श्री डालचंद जैन सांसद रहे है। और स्वदेश जैन वर्तमान में जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष है।