भाजपा नेता के ब्राह्मण और जैन समुदाय पर की गयी टिप्पणी का हो रहा विरोध || SAGAR TV NEWS ||
हाल ही में भाजपा नेता मुरलीधर राव ने ब्राह्मण और जैन समुदाय को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद से मामला तूल पकड़े हुए है। इसी को लेकर सागर जिले के राहतगढ़ में युवक कॉन्ग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव द्वारा ब्राह्मण और जैन समाज पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर विरोध जताया। कार्यक्रम बस स्टैंड पुलिस चौकी के सामने आयोजित किया गया था। जहाँ युवा कांग्रेस के जिला महामंत्री वसीम खान नेतृत्व में मुरलीधर राव और प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया। वसीम खान ने कहा की जिन ब्राह्मण और जैन समाज की वोट लेकर प्रदेश और देश में भाजपा सरकार राज कर रही है। उन पर मुरलीधर राव का जेब में रखने वाला बयान बेहद निंदनीय है। वहीँ गोलू चौबे ने कहा की जिस ब्राह्मण समाज ने भाजपा की नींव रखी आज उनको भाजपा के प्रभारी अपमानित कर रहे हैं।