सागर-छात्र छात्राओं के जैसे गाय के लिए भी हॉस्टल बनाए-केंद्रीय मंत्री

सागर। केंद्रीय मत्स्य पालन पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरषोत्तम रूपला ने आज डॉ गौर केन्द्रीय विवि सागर में कामधेनु चेयर की स्थापना के अवसर पर कहा कि जिस तरह विधार्थियो के लिए हॉस्टल बनाये है। उसी तरह से गाय के लिए हॉस्टल बनाये। जो लोग गाय नही पाल सकते वे हॉस्टल में अपनी गाय रख सकते है। उनका रखरखाव करे। सक्षम लोग इनमे गाय को पाले।
उन्होंने कहा कि देश में यह पहला विवि है जिसके बीच भारत सरकार ने कामधेनु चेयर का MOU हुआ है। जिसमे गाय आधारित नीति गाय के सरक्षण और सवर्धन के लिए शोध होगां । इस मौके पर एमपी गोपालन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानन्द सांसद राजबहादुर सिंह कुलपति प्रो नीलम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
केंद्रिय मंत्री रूपला ने कहा कि गाय हमारी धार्मिक और अर्थव्यवस्था से जुड़ी रही है। जिसे लोगो ने भुला दिया। आज गो वंश को देश की आर्थक नीतियों से जोड़ने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने गो सवर्धन और सरक्षण की दिशा में कई योजनाए बनाई है। जिसका क्रियान्वयन हो रहा है।

उन्होंने कहा कि डॉ गौर विवि देश का पहला विवि है जहाँ भारत सरकार और विवि के बीच गाय आधारित व्यवस्था पर केंद्रित शोध और अन्य योजनाओं को लेकर कामशेनु पीठ की स्थापना के लिए अनुबन्ध हुआ है। आने वाले समय मे इसके अच्छे नतीजे सामने आएंगे।


By - Anuj gautam
12-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.